देहरादून। मसूरी और टनकपुर में वाहन की चपेट में आने गुलदार के दो शावकों की मौत हो गई है। गुरुवार की सुबह मसूरी कैम्पटी रोड जीरो प्वाइंट के पास गुलदार के बच्चे का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। दोनो मामलों में वन विभाग की टीम ने मौके पर पहंुचकर गुलदार व शावकों के शव को अपने कब्जे में ले लिया है।मौके पर मौजूद लोगों ने मृत शावक की सूचना वन विभाग को दी। बताया जा रहा है किसी वाहन की टक्कर लगने से शावक की मौत हुई है। वन विभाग  मामले की जांच में जुट गया है। बता दें कि पहले भी मसूरी के विभिन्न क्षेत्रों से कई शावक मृत पाए गए हैं। वहीं चंपावत जिले में टनकपुर के गैंडाखाली पूर्णागिरि मार्ग पर बीती रात रोड पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गुलदार के तीन माह के शावक की मौत हो गई।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *