देहरादून। नई टिहरी जनपद में ऋषिकेश मोटरमार्ग पर रोडवेज बस और लोकल बस में आपस में टक्कर हो गई। जिसमें नौ यात्री घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह दस बजे के आसपास चंबा ऋषिकेश मोटर मार्ग पर सावली के पास भाटूसैण में यह हादसा हुआ। हादसे में घायल हुए लोगों को स्थानीय लोगों द्वारा चंबा और नई टिहरी जिला अस्पताल में ले जाया गया है। रोडवेज की बस चंबा से ऋषिकेश की ओर आ रही थी और टीजीएमओ कि बस हरिद्वार से चंबा की ओर जा रही थी। बताया जा रहा है कि सावली के पास रोडवेज बस ने एक ट्रक को ओवरटेक करते समय उक्त बस को टक्कर मारी।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *