देहरादून। उत्तराखंड भाजपा ने राज्यसभा चुनाव  के लिए  पांच उम्मीदवारों का नाम  हाईकमान को भेज दिया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने जानकारी देते हुए कहा मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश संगठन मंत्री अजय कुमार और कई सांसदों से चर्चा के बाद 5 नाम तय किए गए हैं। पांचों दावेदारों के नाम हाईकमान को भेजें गए हैं। भाजपा ने राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी महेंद्र पांडेय, पूर्व सीएम विजय बहुगुणा, पूर्व सांसद बलराज पासी, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल और राज्यमंत्री नरेश बंसल का नाम राज्यसभा के उम्मीदवार के लिए भेजा गया है। पार्टी हाईकमान उम्मीदवार के नाम पर अंतिम मुहर लगाएगा। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी महेंद्र पांडेय की दावेदारी सबसे मजबूत मानी जा रही है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जो उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *