देहरादून/बदरीनाथ। उत्तराखंड के चार धामों के कपाट शीतकालीन बंद करने की तिथियां आज घोषित कर दी गई हैं। 15 तारीख को अन्नकूट के अवसर पर गंगोत्री धाम के कपाट सबसे पहले बंद किए जाएंगे जिसके बाद 16 नवंबर को सुबह केदारनाथ के धाम के कपाट बंद किए जाएंगे और 19 नवंबर को सुबह द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट बंद होंगे तथा 19 तारीख को की शाम को श्री बदरीनाथ धाम के  कपाट बंद किये जायेंगे।

उत्तराखंड चार धाम के शीतकाल हेतु कपाट बंद होने की तिथियां आज विधि-विधान एवं पंचाग गणना के पश्चात निम्नवत घोषित हो गयी हैः-
* श्री बदरीनाथ धाम के कपाट
19 नवंबर शांय 3 बजकर 35 मिनट पर शीतकाल हेतु बंद किये जायेंगे।
* श्री केदारनाथ धाम भैयादूज 16 नवंबर को कपाट प्रात: 8.30 बजे बंद होंगे।
* यमुनोत्री धाम के कपाट भैयादूज के अवसर पर 16 नवंबर को पूर्वाह्न में बजे बंद होंगे।
* श्री गंगोत्री धाम अन्नकूट के अवसर पर 15 नवंबर पूर्वाह्न में
कपाट शीतकाल हेतु बंद होंगे।
* द्वितीय केदार मद्महेश्वर जी के कपाट 19 नवंबर को प्रात: 7 बजे बंद होंगे।
* तृतीय केदार तुंगनाथ जी के कपाट 4 नवंबर 11.30 बजे बंद होंगे।

* मद्महेश्वर मेला 22 नवंबर

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *