29 Jun 2025, Sun

रविंद्र सिंह आनंद बने संयुक्त व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष

‏देेहरादून। पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष रविंद्र सिंह आनंद को संयुक्त व्यापार मंडल उत्तराखंड का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह जानकारी देते हुए संयुक्त व्यापार मंडल के उत्तराखण्ड प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि बहुत ही हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि देहरादून के पूर्व राज्य मंत्री एवं मंडी समिति अध्यक्ष रविंद्र सिंह आनंद को मंडल की ओर से उत्तराखण्ड का कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। धर्मेंद्र ने बताया कि राष्ट्रीय कोर कमेटी के समक्ष उत्तराखण्ड से कई नामों को लेकर पिछले लंबे समय से मंथन जारी था जिस पर अंततः आज रविंद्र सिंह आनंद के नाम पर संयुक्त व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकरन तिवारी जी द्वारा मुहर लगाई गई है। उन्होंने बताया कि जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा उपाध्यक्ष, महासचिव सहित पूर्ण कार्यकारणी का गठन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *