uksb logos

देहरादून। उत्तराखंड में सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने राज्य में समूह-ग के 416 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है।
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने राज्य में पटवारी, लेखपाल समेत समूह-ग के 416 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल से 15 मई के बीच होगी। परीक्षा की प्रस्तावित तिथि 27 जुलाई तय की गई है।

आयोग के सचिव एसएस रावत ने बताया कि सचिवालय में सहायक समीक्षा अधिकारी के तीन, आयोग में वैयक्तिक सहायक के तीन, महिला कल्याण विभाग में सहायक अधीक्षक के पांच, राजस्व विभाग में पटवारी के 119, लेखपाल के 61, ग्राम्य विकास विभाग में ग्राम विकास अधिकारी के 205, पंचायती राज विभाग में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के 16, पर्यटन विकास परिषद में स्वागती के तीन और सहायक स्वागती के एक पद पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। अन्य विवरण वेबसाइट पर जारी विज्ञापन में दिया गया है। परीक्षा का सिलेबस भी विज्ञापन के साथ ही जारी किया गया है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *