देहरादून। उत्तराखण्ड शासन द्वारा पर्यटन विभाग के समन्वय से राज्य में पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहित एवं प्रचारित करने तथा इस क्षेत्र में निवेशकों को आकर्षित करने हेतु राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय  स्तर के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत जनपद देहरादून के ऋषिकेश में 01 मार्च से 07 मार्च तक योगा महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। इस सम्बन्ध में शासन द्वारा कार्यकारी अधिकारी उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद  गढीकैंट, देहरादून को कार्यक्रम के आयोजन के सम्बन्ध में अग्रेत्तर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *