file photo
नई दिल्ली। कोविड-19 वायरस के संक्रमण के कारण यूजीसी-नेट परीक्षा स्थगित की गयी है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक’ ने भी ट्वीट कर कहा, “कोविड-19 के प्रकोप के दौरान उम्मीदवारों और परीक्षा अधिकारियों की सुरक्षा व कल्याण को ध्यान में रखते हुए मैंने एनटीए को यूजीसी-नेट दिसंबर 2020 चक्र (मई 2021) परीक्षा को स्थगित करने की सलाह दी है।”शिक्षा मंत्री की सलाह पर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने दो मई से शुरू होने वाली यूजीसी-नेट परीक्षा स्थगित कर दी है। नई तिथियों की घोषणा परीक्षा से कम से कम 15 दिन पहले की जाएगी। एनटीए ने मंगलवार को सार्वजनिक सूचना जारी कर देश में वर्तमान कोविड-19 की स्थिति का हवाला देते हुए यह घोषणा की।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने सूचना में कहा है कि यूजीसी-नेट परीक्षा 17 मई तक आयोजित होने वाली थी। कोविड-19 महामारी की वर्तमान स्थिति को देखते हुए और उम्मीदवारों व परीक्षा अधिकारियों की सुरक्षा और कल्याण को ध्यान में रखते हुए, यह निर्णय लिया गया है कि यूजीसी-नेट परीक्षा दिसंबर 2020 चक्र (मई 2021) परीक्षा को स्थगित कर दें।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *