देहरादून। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को डोईवाला विकासखंड के अंतर्गत सिंचाई विभाग द्वारा जाखन नदी पर बनाई जा रही, सूर्यधार बैराज परियोजना का निरीक्षण किया। नाबार्ड की मदद से बनने वाले इस बैराज के निर्माण की योजना लागत 50.24 करोड़ रुपए तय की गई थी, जिसे बढ़ाकर 64.12 करोड़ रुपए कर दिया गया। इसकी बढ़ी लागत पर संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश भी दिये। इस परियोजना से भोगपुर, घमंडपुर और लिस्ट्राबाद के 18 गांवों की लगभग 1,287 हेक्टेयर भूमि पर पूरे साल पर्याप्त सिंचाई की सुविधा मिलेगी। जलाशय के निर्माण से लगभग 33,500 लोगों के लिए पेयजल का भंडारण संभव हो सकेगा। जनता को जल संरक्षण एवं जल संवर्धन का लाभ मिलेगा। इसके बनने से स्थानीय लोगों को रोज़गार भी मिलेगा तथा यहां पर सड़क का निर्माण किया जाएगा। जलाशय के निर्माण से इस क्षेत्र में पर्यटन का भी समुचित विकास होगा।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *