अब तक 12124 मरीज हुए ठीक कोरोना संक्रमण से 239 लोगोंं की मौत देहरादून। उत्तराखंड में शुक्रवार को 588 नए कोरोना मरीज मिले हैं जिसके बाद कोरोना पॉजिटिव की संख्या 17865 हो गई है। जबकि 12124 मरीज ठीक हुए है। कोरोना के कारण अब तक 239 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घण्टे में 349 लोग स्वस्थ हुए। आज सबसे अधिक कोरोना मरीज देहरादून जनपद में मिले हैं स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार देहरादून जनपद में 185, हरिद्वार में 120, उधम सिंह नगर में 72, नैनीताल में 550, टिहरी में 26 तथा चमोली जिले में 58 कोरोना मामले मिले हैं। आज जिलेवार स्थिति… देहरादून जनपद से 185 हरिद्वार से 120 उधम सिंह नगर से 72 चमोली से 58 नैनीताल से 55 टिहरी गढ़वाल से 26 पौड़ी गढ़वाल से 18 अल्मोड़ा से 13 बागेश्वर – पिथौरागढ़ से 12-12 Post navigation मुख्यमंत्री की विधानसभा डोईवाला में स्थित सूर्यधार बैराज परियोजना के जांच के आदेश मेजर ध्यानचंद ने राष्ट्रीय खेल हॉकी को दिलाई नई पहचान