बेंगलुरू। बेंगलुरु स्थित कोर्स ऑफ मिलिट्री पुलिस सेंटर एंड स्कूल (सीएमपी सी एंड एस) ने शनिवार को द्रोणाचार्य परेड ग्राउंड में 83 महिला सैनिकों के पहले जत्थे की अनुप्रमाणन परेड का आयोजन किया। सभी कोविड संबंधी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए इस परेड का आयोजन नियंत्रित ढंग से किया गया था।
सीएमपी सेंटर एंड स्कूल के कमांडेंट ने परेड की समीक्षा करते हुए नवप्रमाणित महिला सैनिकों को उनकी त्रुटिहीन ड्रिल के लिए बधाई दी, साथ ही 61 सप्ताह के कड़े प्रशिक्षण- आधारभूत सैन्य प्रशिक्षण, प्रोवोस्ट ट्रेनिंग जिसमें सभी प्रकार की पुलिस संबंधी ड्यूटी एवं युद्धबंदियों का प्रबंधन शामिल है, वाहनों के रखरखाव एवं ड्राइविंग से जुड़ा कौशल विकास एवं सिग्नल संचार शामिल है- के पूरा होने पर शुभकामनाएं प्रेषित की। राष्ट्र के प्रति कर्तव्य, धार्मिकता और निस्वार्थ सेवा के प्रति समर्पण का गुणगान करते हुए उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उन्हें दिए गए प्रशिक्षण और प्राप्त मानकों से उन्हें बेहतर स्थिति में आने में सहायता मिलेगी एवं स्वयं को देश के विभिन्न भू-भाग और सामरिक परिस्थितियों में स्थित अपनी नई इकाइयों में एक फोर्स मल्टीप्लायर साबित करने में मदद मिलेगी।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *