हरिद्वार। जिला अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे सैकड़ों मरीजों को रजिस्ट्रेशन काउंटर पर पर्चे बनाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। काउंटर के कंप्यूटर में तकनीकी खामी आने के कारण दोपहर बारह बजे तक मरीजों के पर्चे नहीं बने और ओपीडी में डॉक्टर खाली बैठे रहे। बारह बजे के बाद पर्चे बने भी तो उसमें काफी समय लगा। ऐसे में कई मरीज तो ढाई बजे ओपीडी में पहुंचे। हालांकि गंभीर मरीजों को इंमरजेंसी के पर्चे पर देखा गया।
इन दिनों सभी सरकारी अस्पतालों में ओपीडी का समय सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक है। जिला अस्पताल में इन दिनों दस बजे तक अस्पताल पहुंचते हैं। दस बजे जैसे ही मरीजों ने काउंटर पर पर्चा बनवाना चाह तो कंप्यूटर में खराबी आ गई। वहां तैनात कर्मचारियों ने तकनीकी खामी को ठीक करने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। इधर पर्चा बनाने वाले मरीज और तीमारदारों की लाइन लंबी होती चली गई। कर्मचारियों ने प्रिंटर भी बदला इसके बाद भी काम शुरू नहीं हुआ। 11 बजे तक जब किसी मरीज का पर्चा नहीं बना तो लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इस दौरान अस्पताल के कर्मचारियों के साथ मरीजों की नोकझोंक भी हुई। दोपहर को बारह बजे के आसपास कंप्यूटर ने काम करना शुरू किया लेकिन एक पर्चा बनने में 15 मिनट तक का समय लग रहा था। इसलिए कई मरीजों का ढाई बजे पर्चा बन पाया।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *