देहरादून। दरबार साहिब के पास दर्शनी गेट बाजार में एक पत्ता स्टोर में आग लग गई। बाजार के बीच आग लगने से वहां दुकानदारों में हड़कंप मच गया। आग में जलकर दुकान में रखा हजारों रुपये का माल राख हो गया।

जानकारी के अनुसार सुबह राजधानी पत्ता स्टोर में आग लगती देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और फायर बिग्रेड को दी। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया। गली काफी संकरी होने के कारण टीम को आग बुझान में काफी मशक्कत करनी पड़ी। एसपी सिटी श्वेता चैबे ने बताया कि प्रथमदृष्टया आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *