देहरादून। भाजपा की 14 अक्टूबर को होने वाली महत्वपूर्ण बैठक में राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश व प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू भी भाग लेंगे।
    यह जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ देवेंद्र भसीन ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार शामिल हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह बैठक 14 अक्टूबर को भाजपा प्रदेश कार्यालय पर 11 बजे प्रारम्भ होगी। इस बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक, जिला प्रभारी व पंचायत चुनाव को लेकर गठित जिला समितियों के सदस्य (दायित्वधारी) भाग लेंगे। डॉ भसीन ने बताया कि बैठक में प्रदेश में चल रहे कार्यक्रमों पर चर्चा की जाएगी व पंचायत चुनाव को लेकर भी समीक्षा की जाएगी।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *