देहरादून। मसूरी से देहरादून आ रही एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से कार सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 मिली जानकारी के अनुसार मसूरी से एक कार देहरादून के लिए चली थी। जोकि बासाघाट के पास अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। स्थानीय निवासियों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से निकाल कर 108 के माध्यम से कम्युनिटी अस्पताल पहुंचा। जहां पर चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि चारों युवक प्रेमनगर के रहने वाले हैं जो मसूरी से देहरादून आ रहे थे।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *