-जिलाध्यक्षों के चुनाव 8 अगस्त को, भाजपा में युवा नेतृत्व तेजी से उभर रहा
देहरादून। भाजपा उत्तराखंड संगठनात्मक चुनाव में सभी 14 जिलों के 230 मंडलों के चुनाव परिणामों की घोषणा कर दी गई है। यह घोषणा प्रदेश चुनाव अधिकारी बलवंत सिंह भौर्याल द्वारा की गई। सब जिला स्तरीय चुनाव 8 दिसम्बर को होंगे।
      भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ देवेन्द्र भसीन ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड में भाजपा के 251 मंडलों में से 230 मंडलों के चुनाव पूरे होने के साथ उनके परिणामों की प्रदेश चुनाव अधिकारी बलवंत सिंह भौर्याल द्वारा घोषणा कर दी गई है। शेष 21 मंडलों में चुनाव नहीं कराए गए। इसका कारण या तो वहाँ परिसीमन का न हो पाना है अथवा तकनीकी है। उन्होंने बताया कि निर्वाचित मंडल अध्यक्षों में से 98 प्रतिशत अध्यक्षों की आयु 55 वर्ष से कम हैं। इनमें से 70 प्रतिशत अध्यक्ष 45 से कम आयु के हैं।उस तरह भाजपा में युवा नेतृत्व तेजी से उभर रहा है। उन्होंने बताया कि मंडल स्तरीय चुनाव के बाद अब उत्तराखंड में जिला स्तरीय चुनाव होने हैं। ये चुनाव 8 दिसम्बर को कराये जाएँगे। ये चुनाव भी प्रदेश में एक ही दिन में होंगे। इससे पूर्व 4 व 5 दिसम्बर को सम्बंधित जिलों में रायशुमारी कराई जाएगी। इसके बाद 15 दिसम्बर तक प्रदेश अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *