हरिद्वार। आम आदमी पार्टी जिला हरिद्वार द्वारा शोक सभा का आयोजन पार्टी जिला कार्यालय में  रखा गया। जिसमें डॉ प्रियंका रेड्डी के साथ दरिंदों द्वारा सामूहिक बलात्कार के बाद जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई। जिसके विरोध में आज आम आदमी पार्टी जिला हरिद्वार द्वारा एक पैदल मार्च भगत सिंह चैक से लेकर चंद्राचार्य चैक तक निकाला गया एवं डॉ प्रियंका रेडी के हत्यारों को तुरंत कार्यवाही कर फांसी की मांग की गई। अपने संबोधन में पार्टी की जिला अध्यक्ष हेमा भंडारी ने कहा कि बलात्कार जैसी घटना होना इस देश में होना इस देश की संस्कृति के विरुद्ध है। इस ह्रदय विदारक घटना से करोड़ों भारतीयों को ठेस लगी है। इस ऐसे मामले में सशक्त कानून बनाकर फांसी की सजा होनी चाहिए। जिला सचिव अनिल सती ने कहा कि भारत देश की संस्कृति एवं इतिहास सबसे प्राचीन है। यहां ऋषि मुनियों की तपस्या एवं देवी देवताओं का वास रहा है परंतु कुछ गणित मानसिकता के लोग लोगों द्वारा पूरे समाज को दूषित करने का काम करते हैं। ऐसे निर्मम मानसिकता के लोगों को  सऊदी अरब देश के कानून के तहत आरोपियों को भरे बाजार चैराहे पर लटका कर फांसी दे देनी चाहिए। उपस्थित लोगों में  हेमा भंडारी, जिलाध्यक्ष ,अनिल सती जिला सचिव, प्रवीण कुमार जिला उपाध्यक्ष, यशपाल सिंह चैहान ग्रामीण विधानसभा अध्यक्ष सुरेश कुमार विधानसभा विधानसभा अध्यक्ष, हरिद्वार अमरीश गिरी, शिशुपाल सिंह नेगी, भास्करानंद शाहबाज, बॉबी कश्यप, दानिश मुख्य रूप से उपस्थित है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *