रुद्रप्रयाग/देहरादून।  उत्तराखंड में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र रुद्रप्रयाग रहा। रविवार को दोपहर 12.21 बजे भूकंप के झटके महसूस किये गये। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.3 मापी गई है। भूकंप के कारण किसी भी प्रकार की जान माल के नुकसान की अभी खबर प्राप्त नहीं हुई है। जनपद में भूकंप के कारण लोग घरों से बाहर निकल गए। भले ही भूकंप की तीव्रता कम हो लेकिन भूकंप आने के बाद लोगों में भय व्याप्त हो गया है।

Light mag. 3.3 earthquake – Rudra Prayag, 33 km northeast of Srīnagar, Pauri Garhwal, Uttarakhand, India, on Sunday, Sep 19, 2021 12:21 pm (GMT +5:30) – 53 minutes ago

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *