देहरादून। उत्तराखंड में प्राइमरी स्कूलों को खोलने के फैसले के बाद सरकार ने शनिवार को इस संबंध में एसओपी भी जारी कर दी है। शासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि एक से पांचवीं तक के स्कूल तीन घंटे के लिए चलेंगे। सभी स्कूलों को खोले जाने से पहले सैनिटाइज किया जाएगा। उत्तराखंड में कोविड की वजह से पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से बंद चल रहे कक्षा एक से पांचवीं तक के 14007 सरकारी और निजी स्कूल 21 सितंबर से खुल जाएंगे। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने शुक्रवार को शिक्षा सचिव को इसके निर्देश दिए। मंत्री ने कहा है कि परिस्थितियां सामान्य हो गई हैं। जिसे देखते हुए मुख्यमंत्री से बात करने के बाद स्कूल खोलने का निर्णय लिया गया है। प्रदेश में कोविड संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए कक्षा एक से 12वीं तक के स्कूलों को मार्च 2020 से बंद कर दिया गया था। स्कूलों को बंद किए जाने के बाद पहले माध्यमिक विद्यालयों को और इसके बाद जूनियर हाईस्कूलों को खोला गया था। Post navigation चारधाम यात्रा आज से होगी शुरू, देहरादून स्मार्ट सिटी के पोर्टल पर पंजीकरण और ई-पास अनिवार्य होगा ब्रेकिंग न्यूज़ः उत्तराखंड में भूकंप के झटके, भूकंप का केंद्र रुद्रप्रयाग रहा