देहरादून। भाजपा नेता व पूर्व पार्षद अजय सोनकर उर्फ घोंचू की जड़ें सत्ताधारी पार्टी में बहुत अंदर तक हैं। शायद यही कारण है कि आज तक अजय सोनकर धड़ल्ले से अवैध शराब का व्यापार करता रहा और किसी के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। नतीजा यह रहा कि राजधानी देहरादून में जहरीली शराब से 7 लोगों की मौत हो गई।
अजय सोनकर की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिससे ये साफ हो जाता है कि स्थानीय विधायक से लेकर सरकार के मंत्री और नेताओं से उसके संबंध कितने मधुर थे। बताया जा रहा है कि अजय सोनकर पूर्व में भाजपा का पार्षद रह चुका है। आरोपी भाजपा नेताओं का करीबी है। सोनकर की सोशल मीडिया प्रोफाइल बताती है कि वह लगातार न केवल स्थानीय विधायक के संपर्क में रहता था बल्कि सत्ताधारी पार्टी के हर एक कार्यक्रम में उसका आना-जाना लगा रहता था, जबकि स्थानीय लोग लगातार पुलिस से उसकी शिकायत करते रहते थे। इतना ही नहीं, पूर्व में अजय सोनकर उर्फ घोंचू के ठिकानों पर पुलिस ने छापेमारी करके भारी मात्रा में शराब भी पकड़ी है, लेकिन उसके बावजूद भी वह अपना व्यापार बदस्तूर जारी रखे हुए था। अब 7 लोगों की मौत के बाद पुलिस की नींद टूटी है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed