उत्तराखंड

जहरीली शराब कांड का एक आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। पुलिस अवैध शराब बेचने के आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार संभावित स्थानों पर दबिशे दे रही है। पुलिस ने आज दोपहर इस मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिससे पुलिस गहन पूछताछ कर रही है। आरोपी के खिलाफ संबधित धाराओ में मामला दर्ज किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार जहरीली शराब के सेवन से हुई छह लोगों की मौत के मामले में आरोपी गौरव को शनिवार को पुलिस ने खुड़बुड़ा से गिरफ्तार कर लिया। वहीं जहरीली शराब पीने से एक और युवक की तबियत बिगड़ गई है। अंशु नाम का युवक पथरिया पीर का ही रहने वाला है। उसे कल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद वह शनिवार सुबह घर आ गया था। लेकिन दोपहर बाद उसकी तबियत फिर खराब हो गई और उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
एसडीएम सदर करेंगे जहरीली शराब कांड की जांच 
जनपद क्षेत्रान्तर्गत पथरीपीर नेशविला रोड देहरादून में शराब सेवन से हुई कुछ लोगों की आकस्मिक मृत्यु की मजिस्ट्रीयल जांच हेतु जिलाधिकारी सी रविशंकर द्वारा उप जिलाधिकारी सदर को जांच अधिकारी नामित किया गया है।
उप जिलाधिकारी सदर ने उक्त घटना के सम्बन्ध में जिस किसी व्यक्ति को कुछ जानकारी हो और जानकारी उपलब्ध कराना चाहता हो, वह विज्ञप्ति प्रकाशन के एक सप्ताह के भीतर कार्यालय उप जिलाधिकारी सदर न्यायालय में किसी भी कार्य दिवस में उपस्थित होकर अपना साक्ष्यध्पक्ष लिखित अथवा मौखिक रूप से प्रस्तुत कर सकता है।
जहरीली शराब प्रकरण में शव सड़क पर रखकर परिजनों ने लगाया जाम
जहरीली शराब के सेवन से हुई छह लोगों की मौत के मामले में शनिवार सुबह मृतकों के परिजनों के शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिया जाए, इसके बाद ही अंतिम संस्कार करेंगे। वहीं इस मामले में शनिवार को एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने डीएम ऑफिस में प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारी एनएसयूआई कार्यकताओं का आरोप था कि पुलिस की शह पर देहरादून में बडे पैमाने पर अवैध शराब का कारोबार फलफूल रहा है। नशे के सौदागर अपना मुनाफा कमाने के फेर में लोगों की जान से खिलवाड़ करने तक से बाज नही आ रहे हंै। उन्हांेने जल्द से जल्द सभी दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग की।
जहरीली शराब कांड के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेः मधु जैन
मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन की प्रदेश अध्यक्ष मधु जैन ने राजधानी देहरादून में जहरीली शराब पीने से एक ही क्षेत्र के करीब 7 लोगों की मृत्यु पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि राजधानी के अंदर इतना बड़ा हादसा होना बहुत ही शर्म का विषय है। इस लापरवाही के चलते कितने घरों में मातम छा गया, जिसका खामियाजा या पूर्ति नहीं की जा सकती यह अपूरणीय क्षति है।
 उन्होंने कहा कि आबकारी विभाग में अफसरों की फौज जहरीली शराब को नहीं रोक पा रही है। अभी कुछ दिनों की पहले ही रुड़की के कुछ गांवों में जहरीली शराब पीने से 44 लोगों की मौत हो गई थी। आबकारी मुख्यालय में बैठे अफसर इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं। अफसर समय-समय पर चेकिंग नहीं करते, जिससे शराब माफियाओं के हौसले बुलंद रहते हैं और हादसे दोहराए जाते हैं। ऐसे लोगों पर हत्या का मुकदमा चलना चाहिए। जिससे आने वाले समय में कोई भी ऐसा कार्य न करें। मधु जैन ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मांग की है कि इस मामले की तह तक जाकर इस पर निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि भविष्य कोई भी इसका शिकार न हो। जो भी दोषी हंो उसको सख्त से सख्त सजा दी जाए, जिससे कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृति ना हो सकें। उन्होंने प्रशासन के लोगों से भी पूछा कि राजधानी के अंदर जहरीली शराब आई कहां से इसमें जो भी दोषी हो उसको सजा दी जाए।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *