राजौरी (हि.स.)। पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज़ नहीं आ रहा है। पिछले कुछ समय से तकरीबन हर रोज़ जम्मू कश्मीर की नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। इसी कड़ी में रविवार को एक बार फिर पाकिस्तान सेना ने राजौरी जिले की नियत्रंण रेखा पर गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। इस दौरान पाकिस्तानी सेना राजौरी जिले के नौशहरा व सुंदरबनी सेक्टर को निशाना बना भारी गोलीबारी कर रही है। 

रविवार को सुबह से ही पाक सेना ने राजौरी जिले के नौशहरा व सुंदरबनी सेक्टर की नियत्रंण रेखा पर स्थित भारतीय चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बना भारी गोलीबारी की तथा मोर्टार दागे। भारतीय सेना भी पाक सेना की इस नापाक हरकत का करारा जवाब दे रही है। खबर लिखे जाने तक सुंदरबनी व नौशहरा सेक्टर में दोनों ओर से भारी गोलीबारी जारी थी। फिलहाल इस गोलीबारी में जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
 हिन्दुस्थान समाचार

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *