उत्तराखंड

नोटिस देने के विरोध में दुकानदारों ने की एमडीडीए के खिलाफ सांकेतिक बंदी

देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की ओर से बीते दिनों जाखन, राजपुर, मालसी, किशनपुर और कुठालगेट के 400 से अधिक दुकानदारों को नोटिस करने पर रोष है। इसके विरोध में बुधवार को दुकानदार 11 से 2 बजे तक सांकेतिक बंदी की। इस दौरान उन्होंने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। जाखन क्षेत्र में प्रदर्शनकारियों ने जबरन दुकाने बंद करवाईं।
प्राधिकरण की ओर से पिछले महीने राजपुर क्षेत्र के दुकानदारों को नोटिस भेजे गए हैं। जिनमें दुकानदारों से नक्शा, पार्किंग की व्यवस्था, नक्शा न होने पर नगर निकाय का पत्र आदि दिखाने को कहा गया है, लेकिन अभी तक कोई भी दुकानदार नक्शा नहीं जमा करा पाया है। इसकी वजह दुकानों का नक्शा न होना है, इसी तरह पार्किंग की भी व्यवस्था नहीं है। जाखन व्यापार मंडल के संयोजक जगदीश चैहान ने बताया कि अधिकतर दुकानें एमडीडीए के गठन से पहले की हैं। जिसके चलते ज्यादातर दुकानदारों के पास नक्शा नहीं है। उन्होंने कहा कि एमडीडीए प्रशासन दुकानदारों को बेवजह परेशान कर रहा है। जिसे लेकर व्यापारियों और दुकानदारों ने बुधवार को सांकेतिक बंदी का निर्णय लिया था। उन्होंने कहा कि यदि इसके बाद भी एमडीडीए ने व्यापारियों और दुकानदारों को राहत नहीं दी तो आंदोलन किया जाएगा।
उक्रांद महानगर अध्यक्ष सुनील ध्यानी ने एमडीडीए द्वारा दुकानदारों को भेजे गए नोटिस को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि शहर में वर्षों पुरानी छोटी दुकानों को नोटिस जारी किया गया है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। उन्होंने दुकानदारों को समर्थन देने का ऐलान किया।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *