सूरत। नक्सली नेता कोबाड गांधी को सूरत पुलिस ने नौ साल पुराने देशद्रोह के मामले में सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। झारखंड की हजारीबाग जेल में निरुद्ध प्रतिबंधित माओवादी संगठन के सदस्य कोबाड गांधी को सोमवार को ट्रांसफर वारंट पर सूरत लाया गया था।
सूरत जिले की कामरेज पुलिस ने साल 2010 में कोबाड गांधी व 24 लोगों के खिलाफ देशद्रोह और कथित तौर पर दक्षिणी गुजरात में नक्सली गतिविधियों को बढ़ावा देने का मामला दर्ज किया था। इस मामले में कोबाड से पहले 23 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि एक आरोपी सीमा हिरानी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।

डिप्टी एसपी सीएम जडेजा ने बताया कि 68 वर्षीय नक्सली विचारक कोबाड गांधी को ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट एचआर ठाकोर की कोर्ट मे पेश किया गया था। उन्होंने कोबाड को सूरत ग्रामीण पुलिस को सौंप दिया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मंगलवार को कोर्ट से कोबाड की रिमांड मांगेगी ताकि यह स्पष्ट हो सके कि जिले में नक्सली गतिविधियों को बढ़ावा देने में उसकी क्या भूमिका थी।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *