देहरादून। चंपावत विधानसभा सीट पर भाजपा विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने आज विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण को विधानसभा की सदस्यता से अपना त्यागपत्र सौंपा, जिसे विधानसभा अध्यक्ष द्वारा मंजूर कर लिया गया। विधानसभा अध्यक्ष के यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास पर पहुंचकर विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने गुरुवार को अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा। इसके उपरांत विधानसभा अध्यक्ष ने प्रेस को संबोधित करते हुए कैलाश चंद्र गहतोड़ी के इस्तीफे को स्वीकार करने की घोषणा की। संगठन के स्तर पर विचार-विमर्श के बाद बुधवार को इस विषय पर निर्णय हुआ था। गहतोड़ी ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को सीट खाली करने का प्रस्ताव सौंपा था। इस दौरान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, संगठन महामंत्री अजय कुमार, विधायक खजान दास, मेयर सुनील उनियाल मौजूद रहे। Post navigation परिवहन कर अधिकारी जसवीर ने खुद को मारी गोली हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर कर दिया चक्रवात ‘असानी’ पूर्वी तट के पास पहुंचा, धीरे-धीरे पड़ रहा है कमजोर