देहरादून। जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि जनपद में गुरू रोड पटेलनगर, ए-टाईप बैराज कालोनी, ओम सार्थक सेवला कला, ईडब्लूएस ब्लाक, एमडीडीए कालोनी-आईएसबीटी, प्रेम बत्ता गली संतोवाली घाटी वार्ड संख्या 43, नेगी तिराहा रेसकोर्स एवं डांडीपुर मौहल्ला आंशिक में कोविड-19 संक्रमित व्यक्ति चिन्हित होने के फलस्वरूप कन्टेंमेंट जोन घोषित किये गये थे। उक्त 8 क्षेत्रों में 14 दिन की कन्टेंमेंट अवधि पूर्ण करने एवं मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा की गई संस्तुति के आधार पर उक्त क्षेत्रों को कन्टेंमेंट से मुक्त किया गया है।
वायु सेवा के माध्यम से जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पर पंहुचे प्रवासी 236 व्यक्तियों को स्वास्थ्य जांच उपरान्त जनपद में प्रशासन द्वारा अधिग्रहित विभिन्न होटल में संस्थागत क्वारेंटीन किया गया है। इसी प्रकार जनपद के जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट से विभिन्न प्रदेशों के 302 व्यक्तियों को गंतव्यों हेतु भेजा गया। जारी किये जाने तक काठगोदाम से देहरादून रेलवे स्टेशन पर 130 व्यक्ति पंहुचे तथा देहरादून रेलवे स्टेशन से दिल्ली हेतु 280 एवं काठगोदाम 265 व्यक्ति गये। जनपद के विभिन्न चयनित स्थानों पर प्रशासन द्वारा अधिकृत 32 मोबाईल वैन के माध्यम से सस्ते दरों पर 235.00 क्विंटल फल-सब्जियों का विक्रय किया गया। आशुतोष नगर, बैराज रोड़ ऋषिकेश में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अन्तर्गत सरकारी सस्ता गल्ला की दुकानों के माध्यम से 527 उपभोक्ताओं को खाद्यान वितरित किया गया। जिला प्रशासन द्वारा बनाये गये विभिन्न कन्टेंमेंट जोन में दुग्ध विकास विभाग द्वारा बीस बीघा ऋषिकेश में 20 ली0, आशुतोष नगर में 15 ली0, शिवाजी नगर में 20 ली0, बैराज कालोनी में 20 ली0, आदर्श नगर जौली ग्रान्ट में 10, रायवाला मोतीचूर में 10 ली0, सोलंकी मौहल्ला में 10 ली0, रेलवे कालोनी ऋषिकेश में 10 ली0, गुरू रोड पटेलनगर में 10 ली0, संतोवाली में 15 ली0, डांडीपुर मौहल्ला में 15 ली0, खुड़बुड़ा मौहल्ला में 10 ली0, नेगी तिरहा रेसकोर्स में 10 ली0, वंसत विहार कालोनी में 15 ली0, कलिंगा कालोनी में 15 ली0, ब्रहा्रम्पुरी में 15 ली0, ईडब्लूएस कालोनी एमडीडीए में 20 ली0, सेवलाकला में 20 ली0, सर्कुलर रोड में 5 ली0,भागीरथी पुरम में 10 ली0 राम विहार ऋषिकेश में 10 ली0 सहित कुल 285 ली0 दूध विक्रय किया गया। जिला प्रशासन की टीम द्वारा स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से जनपद अन्तर्गत विकासखण्ड चकराता, विकासनगर, सहसपुर, रायपुर व डोईवाला एवं तहसील सदर में कुल 181 निराश्रित पशुओं जिसमें, 164 गौवंश एवं 14 अन्य पशुओं को चारा व पशु आहार उपलब्ध कराया गया।कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के दृष्टिगत उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ ए.के डिमरी, एवं जिला होम्यापैथिक चिकित्साधिकारी डाॅ ज.एल फिर्मल लोक निर्माण विभाग के 112 कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। जनपद में विभिन्न विकासखण्डवार मनरेगा कार्यों के अन्तर्गत आतिथि तक 1154 निर्माण कार्य प्रारम्भ किये गये, जिनमें 16826 श्रमिकों को सैनिटाईजेशन एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन करवाते हुए उक्त कार्य में योजित कर रोजगार उपलब्ध कराया गया। प्रधानमंत्री जनधन खाताधारकों द्वारा जनपद में विभिन्न बैंकों से 3549 लाभार्थियों द्वारा अपने जनधन खाते से धनराशि की निकासी की गयी। कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत जिला आपदा परिचालन केन्द्र देहरादून में जन सहायता हेतु स्थापित कन्ट्रोलरूम में कुल 70 काॅल प्राप्त हुई हैं, जिनमें पास हेतु 64 एवं 06 अन्य काल प्राप्त हुई। जनपद में कोरोना वायरस से संक्रमण के प्रसार को रोके जाने के दृष्टिगत सोशल डिस्टेंसिंग रखते हुए निबन्धन कार्यालयों में आज जन सामान्य द्वारा कुल 117 लेख पत्रों का पंजीकरण (रजिस्ट्री) कराई गयी, जिससेे 106.14 लघख का राजस्व प्राप्त हुआ।
———————————————————————-
देहरादून जिले में 51 जांच रिपोर्टों में से 20 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव पाई गई
देहरादून। जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत 32 सैम्पल जाचं हेतु भेजे गये तथा 51 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिनमें 20 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के फलस्वरूप जनपद में कोरोना पाॅजिटिव संक्रमितों की संख्या 402 हो गई है, जिनमें 216 व्यक्ति वर्तमान में उपचाररत् हैं। इसके अतिरिक्त जनपद में आज कुल 376 व्यक्तियों के सैम्पल लिये गये तथा 77 व्यक्तियों की रैण्डम सैम्पलंग की गयी।
आज आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों द्वारा जनपद में 18193 व्यक्तियों की सामुदायिक निगरानी का कार्य किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों की 19 टीमों द्वारा जनपद देहरादून अन्तर्गत बनाये गये विभिन्न कन्टेंमेंट जोन में 471 व्यक्तियों की सामुदायिक निगरानी का कार्य किया। आगंनबाड़ी कार्यकर्तियों द्वारा गत सप्ताह में ब्व-डवतइपकपजल अवस्था, वाले ( मुधमेह रोगियों, हृदृय रोगी, उच्च रक्तचाप, जिनका डायलिसिस चल रहा है एवं गर्भवती महिला,) ऐसे कुल 987 व्यक्तियों को चिन्हित किये गये। जनपद में आतिथि तक आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों द्वारा ब्व-डवतइपकपजल अवस्था वाले कुल 2362 व्यक्ति चिन्हित कर लिए गये हैं। इसी प्रकार आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्तियों द्वारा जनपद में होम क्वारेंटीन किये गये 596 व्यक्तियों की सामुदायिक निगरानी का कार्य किया। अन्य राज्यों से जनपद में पंहुचे कुल 1016 व्यक्तियों को स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत संस्थागत क्वारेंटाइन किया गया।
कोरोना वायरस संक्रमण कोविड-19 की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु समस्त मेडिकल स्टोर पर बिना चिकित्सक के परामर्श की पर्ची के सर्दी, खांसी व जुकाम की दवाईयों का विक्रय प्रतिबन्धित किये जाने के उपरान्त समस्त मेडिकल स्टोर स्वामियों द्वारा जनपद में कुल 146 व्यक्तियों को चिकित्सकीय पर्ची के आधार पर सर्दी, खांसी व जुकाम की दवाईयां विक्रय की गयी। कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत लाॅक डाउन अवधि के दौरान जनपद में बनाये गये 2 राहत शिविरों में ठहरे हुए 17 व्यक्तियों का चिकित्सकों एवं परामर्शदाताओं द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण उपरान्त कांउसिलिंग प्रदान की गयी। कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत दिहाड़ीध्मजदूरी करने आये 7 श्रमिकों जिन्हे जैन धर्मशाला देहरादून में बनाये गये राहत शिविर में ठहराया गया है, की साईकेट्रिक सपोर्ट टीम द्वारा रिवाइस्ड कांउसिलिंग की गयी। आज विभिन्न ड्यूटियों में तैनात कार्मिकों को 174 एन-95 मास्क, 40 ट्रिपल लेयर मास्क, 100 पीपीई किट, 250 वीटीएम वायल, 140 सेनिटाइजर, 20 सर्जिकल गलब्स, 1100 एक्सामिनेशन गलब्स वितरित किये गये।





