देहरादून। राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान देहरादून में 11 जून को पूर्वाह्न 11 बजे कोरोना जैसी महामारी काल के दौरान ‘‘दिव्यांगजन हेतु योग एवं आयुर्वेद’’ विषय पर वेबीनार का आयोजन का आयोजन किया जा रहा है। संस्थान के निदेशक प्रो0 नचिकेता राउत ने बताया कि ‘‘दिव्यांगजन हेतु योग एवं आयुर्वेद’’ विषय पर आयोजित वेबीनार को शुभारम्भ बेबीरानी मौर्या राज्यपाल द्वारा राजभवन से ही किया जायेगा। प्रो0 नचिकेता राउत ने बताया कि इस वेबीनार में योग गुरु बाबा रामदेव जी महाराज आनलाइन दिव्यांगजनों के जीवन में भी योग की सार्थकता और योग का प्रभावी दर्शन प्रस्तुत करेगे। साथ ही राजभवन की आयुर्वेदिक चिकित्सक डाॅ0 इन्द्रा अग्रवाल द्वारा आयुर्वेदिक पद्धति के अनुसार दिनचर्या और ऋतुचर्या पर जागरुक किया जायेग। वेबीनार के संयोजक प्रो0 सुनील सिरपुरकर-सहायक प्राध्यापक ने बताया कि इस वेबीनार में पंातजली योग विद्यापीठ,हरिद्वार से सीमा जौहर द्वारा महिलाओं को योग विद्या के लाभो से अवगत करवाया जायेगा। देश में चल रहे कोरोना काल में सामजिक दूरी के सिद्धान्त का अनुपालन करते हुए दिव्यांगजन हेतु योग एवं आयुर्वेद विशय पर वेबीनार को आनलाईन आयोजित किया गया। संस्थान के मीडिया प्रभारी योगेश अग्रवाल ने बताया कि इससे 19 मई को ‘‘कोविद-10 आयुर्वेद एवं रसोई विषय’’ पर सम्पन्न वेबीनार का ई शुभारम्भ भी राज्यपाल द्वारा राजभवन से ही किया गया था। ‘दिव्यांगजन हेतु योग एवं आयुर्वेद’’ के ई्र प्रबन्धन अधिकारी डाॅ0 पंकज कुमार के अनुसार इस वेबीनार से में जुडने के लियेे लिंक पर क्लिक करके जुड़ा जा सकता है। Post navigation कोविड-19 संक्रमण के खतरे से बचाने को लेकर सर्वे 15 से 30 जून के बीच दून में कई क्षेत्रों को कन्टेंमेंट से मुक्त