देहरादून। कार और एंबुलेस की जबरदस्त भिड़ंत में हिमालयन अस्पताल, जौलीग्रांट के एंबुलेस चालक की मौत हो गई। हादसे में वाहन चकनाचूर होकर क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने कार चालक पर लापरवाही और तेज रफ्तार वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मिली जानकारी के अनुसार रानीपोखरी थाना पुलिस के मुताबिक हिमालयन अस्पताल के एंबुलेंस चालक एंबुलेस लेकर ऋषिकेश की ओर आ रहे थे। इसी बीच ऋषिकेश से आ रही तेज रफ्तार कार ने एंबुलेंस को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त होकर चकनाचूर हो गए। जबकि हादसे में घायल एंबुलेंस चालक ओमप्रकाश उनियाल (55) को पुलिस ने 108 सेवा की सहायता से जौलीग्रांट हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया। जहां बीती देर रात उनकी मौत हो गई। जबकि कार सवार को मामूली चोट लगी। रानीपोखरी थानाध्यक्ष दीपक धारीवाल ने बताया कि कार चालक दिनेश गुनसोला पुत्र देवेंद्र गुनसोला निवासी बड़कोट, टिहरी गढ़वाल तेज गति से वाहन चला रहा था। कार बेकाबू होकर एंबुलेंस से जा टकरायी। बताया कि मृतक के पुत्र राहुल उनियाल की तहरीर पर पुलिस ने दिनेश गुनसोला के खिलाफ लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *