देहरादून। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद व भाजपा के पूर्व संगठन मंत्री श्री भास्कर नैथानी का सीएमआई में निधन हो गया, वे 58 साल के थे। गत दिवस इन्हें ब्रेन हैमरेज होने के कारण सीएमआई में भर्ती कराया गया था। श्री नैथानी के निधन पर संघ परिवार तथा भाजपा में शोक की लहर दोड़ पड़ी। नैथानी के निधन पर केन्द्रीय मंत्री डॉ. रमेश चन्द्र पोखरियाल, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री अजय कुमार तथा बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने शोक व्यक्त किया है। Post navigation उत्तराखण्ड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में लिए गये महत्वपूर्ण निर्णय प्रवक्ता संवर्ग-समूह ग के 571 पदों पर सीधी भर्ती को विज्ञप्ति जारी