रुड़की। हरिद्वार जिले के रुड़की में दुकानदार को झांसा देकर एक युवती ने तीन हजार रुपये ठग लिए। दुकानदार ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से मामले की शिकायत की है। फिलहाल, पुलिस ने मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइंस बाजार में मनोज कुमार की दुकान है। दुकान पर एक युवती कुछ सामान लेने आई। उस दौरान युवती का फोन आ गया। युवती ने दुकानदार से पूछा की उसके मोबाइल से ऑनलाइन रुपये ट्रांसफर हो सकते हैं। दुकानदार ने हां कर दिया। इस पर युवती ने बताया कि उसके किसी परिचित को तीन हजार रुपये की आवश्यकता है। उसने दुकानदार से कहा कि आप उसे तीन हजार रुपये ट्रांसफर कर दें और वह उसे नकद पैसे दे देगी। युवती ने पर्स से तीन हजार रुपये निकालकर दुकानदार को दे भी दिए। इसके बाद दुकानदार ने ऑनलाइन रुपये ट्रांसफर करने का प्रयास किया, लेकिन रुपये ट्रांसफर नहीं हुए। इस पर युवती ने खुद प्रयास करने की बात कही। कुछ देर बाद वह रुपये ट्रांसफर नहीं हो रहे कहकर अपने पैसे लेकर चली गई। कुछ समय बाद दुकानदार के मोबाइल पर तीन हजार रुपये डेबिट होने का मैसेज आया। दुकानदार ने कोतवाली पुलिस से इसकी शिकायत की है। Post navigation रोपवे में सैलानियों को ले जा रही ट्राली बीच में फंसी, सैलानियों की सांसे अटकी हवलदार रमेश बहुगुणा को नम आंखों से दी अंतिम विदाई