नई दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा युद्धग्रस्त यूक्रेन में भारतीय छात्रों की ढाल बना है। यूक्रेन में जहां हर ओर भयावह माहौल है, वहीं बड़ी संख्या में भारतीय छात्र भी वहां फंसे हैं। अब तिरंगे के साये में वह अपने वतन महफूज लौट रहे हैं।  यूक्रेन में तिरंगा भारतीयों का सुरक्षा कवच बना है। दूसरे देशों की सीमाओं पर पहुंच रहे छात्रों की बसों और अन्य वाहनों में तिरंगा झंडा लगाया गया है। साथ ही भारत सरकार के आदेश की प्रति भी चस्पा की गई है। तिरंगे को देखकर रूसी सेना के जवान सम्मान कर रहे हैं और छात्रों को हिफाजत के साथ उनकी मंजिल की ओर रवाना कर रहे हैं। भारतीय झंडे वालों को सुरक्षित निकालने में रूसी सेना भी मदद कर रही है। छात्र आशीष नौटियाल ने बताया कि भारतीय झंडा लगा देख बसों को ससम्मान और बेरोकटोक जाने दिया जा रहा है।
राहत से पहले 12  घंटे का मुश्किल सफर
‘यूक्रेन के ओडेसा शहर से शाम छह बजे (भारतीय समयानुसार) बस में रोमानिया बॉर्डर की ओर निकल गए हैं। घर वापसी की उम्मीद जगी है। राहत तो मिली है, लेकिन बस में 12 घंटे का मुश्किल सफर तय करना है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *