नई दिल्ली (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। यही कारण है कि ट्विटर पर उनको फॉलो करने वाले प्रशंसकों की संख्या पांच करोड़ पहुंच गई है।

मोदी जनवरी,2009 से ट्विटर से जुड़े तब से लेकर अब तक उनके प्रशंसकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और उनको फॉलो करने वालों की संख्या पांच करोड़ पहुंच गई है। ट्विटर पर सक्रिय सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के फॉलोवर की संख्या तीन करोड़ 84 लाख है। जबकि भारत रत्न से सम्मानित महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के प्रशंसकों की  संख्या तीन करोड़ 35 लाख है।

प्रधानमंत्री मोदी की तुलना में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी के ट्विटर हैंडल पर उनके फॉलोवरों की संख्या काफी कम है। ट्विटर पर एक करोड छह लाख लोग राहुल गांधी के फॉलोवर हैं। राहुल अप्रैल 2015 में ट्विटर पर सक्रिय हुए। ट्विटर पर प्रशंसकों के मामले में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अपने भाई राहुल से भी काफी पीछे हैं। उनके फॉलोवर की संख्या सात लाख 44 हजार है।

हालांकि, ट्विटर पर प्रशंसकों के मामले में अमेरिका के राष्टपति डोनाल्ड ट्रंप प्रधानमंत्री मोदी से अब भी काफी आगे हैं। ट्रंप के ट्विटर हैंडल पर उनके फॉलोवर की संख्या छह करोड़ 41 लाख है।

हिन्दुस्थान समाचार

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed