देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस मेें अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि सरकार ने कोरोना काल में ₹2000 करोड़ की सहायता लोगों को पहुंचाई है। सरकार हर विभाग में बड़ी संख्या में नियुक्ति करने जा रही है। उन्होंने कहा कि रिक्त पदों पर भर्ती की कार्रवाई 6 महीने में पूर्ण कर दी जाएगी। तीरथ सिंह ने इस्तीफा के बारे में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुछ नहीं कहा। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि अभी कई घोषणाएं की जानी थी। उन्होंने कहा कि सरकार ने कोरोना काल में कई लोगों को आर्थिक रूप से सहायता पहुंचाई गई है। उन्होंने इस अवसर पर पत्रकारों को धन्यवाद विज्ञापित किया। इस अवसर पर केंद्रीय कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे तथा सुबोध उनियाल मौजूद रहे। Post navigation राष्ट्रीय मीडिया टीम के सदस्य सतीश लखेड़ा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोचर को ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट भेंट किया उत्तराखंडः कौन होगा नया मुख्यमंत्री ?