देहरादून। संवैधानिक संकट के कारण मुख्यमंत्री की कुर्सी को छोड़ने को मजबूर हुए तीरथ सिंह रावत की देर रात इस्तीफा के बाद मुख्यमंत्री की दौड़ में कई लोगों के नाम आ रहे हैं। सतपाल महाराज, बंशीधर भगत, धन सिंह रावत, पुष्कर धाम तथा हरक सिंह रावत का नाम भी मुख्यमंत्री की दौड़ में है। वहीं ,रमेश पोखरियाल निशंक तथा अनिल बलूनी का नाम की भी चर्चाएं हैं लेकिन प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के बयान के बाद यह लगता है कि विधायकों में से ही मुख्यमंत्री चुना जाएगा। लेकिन प्रदेश में जो भी मुख्यमंत्री बनेगा वह भाजपा हाईकमान के इच्छा के अनुसार बनेगा। भारतीय जनता पार्टी हाईकमान हर बार चौंकाने वाले फैसले लेता है। कई बार जो नाम चर्चाओं में होते हैं उनसे इतर को मुख्यमंत्री बनाया जाता है। पिछली बार त्रिवेंद्र सिंह रावत तथा तीरथ सिंह रावत का नाम मुख्यमंत्री की दौड़ में नहीं था लेकिन भारतीय जनता पार्टी हाईकमान ने इन दोनों के नाम पर मोहर लगाई अब देखने वाली बात यह है कि आखिर हाईकमान किस पर अपना विश्वास जताता है। विधायक दल की बैठक 3:00 बजे होने वाली है उसके बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

बता दें देर रात तीरथ सिंह रावत ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने के बाद आलाकमान तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद दिया।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *