उत्तराखंड

चैत्र प्रतिपदा के अवसर पर विश्व संवाद केंद्र की वार्षिकी का विमोचन

देहरादून। वर्ष 2020 में घटी विभिन्न घटनाओं एवं विषयों को लेकर विश्व संवाद केंद्र उत्तराखंड द्वारा प्रकाशित वार्षिकी 2020 का विमोचन दुर्गा माता मन्दिर, कन्हैया विहार, कार्गी चैक, देहरादून में किया गया।  प्रत्येेक वर्ष की तरह इस वर्ष भी विश्व संवाद केंद्र द्वारा अलग-अलग विषयों पर आधारित लगभग 50 लेख इस पत्रिका में  प्रकाशित किए हैं।  2020 में घटित घटनाओं तथा तमाम उपलब्धियों के लिए यह वार्षिकी एक ऐतिहासिक दस्तावेज साबित होगा। इस वार्षिकी में मुख्यतः राम मंदिर, कोरोना काल में किए गए सामाजिक कार्यों, कृषि अधिनियम, चीन और भारत विवाद, नेपाल में चीन के बढ़ते प्रभाव, भारतीय रक्षा व्यवस्था, नई शिक्षा नीति, नागरिकता अधिनियम, लव जिहाद, पर्यावरण संरक्षण, बिहार चुनाव, श्रम कानून, पालघर साधु हत्याकांड सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विद्वत लेखकों के लेख प्रकाशित किए गए हैं

वार्षिकी के विमोचन के अवसर पर पत्रिका के संपादक लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचार विभाग के अधीन संचालित विश्व संवाद केंद्र द्वारा नियमित रूप से जागरण पत्रिका एवं वार्षिकी प्रकाशित की जाती है। उन्होंने कहा कि वार्षिकी एक प्रकार से इतिहास लेखन का दस्तावेज है। इसमें 2020 की राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रमुख घटनाक्रमों को लेख के माध्यम से देश के विद्वान लेखकों के द्वारा सजीवता से संजोया गया है।

कार्यक्रम का संचालन महानगर प्रचार प्रमुख हिमांशु अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर विश्व संवाद केन्द्र के सचिव  राजकुमार टांक ने विश्व संवाद केन्द्र की वर्ष भर चलने वाली गतिविधियों की जानकारी दी। नगर संघचालक सुभाष नगर कृष्णानन्द भट्ट ने सभी उपस्थितों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर सह प्रान्त प्रचार प्रमुख सजय, हिमालय हुंकार पत्रिका के सम्पादक रणजीत सिंह ज्याला, सुखराम जोशी, हिन्दू जागरण मंच महानगर अध्यक्ष देहरादून जितेन्द्र, विभाग संगठन मंत्री देहरादून अंकुर, देवेन्द्र, प्रमोद, आयुष सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहेे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *