दिल्ली। देश में आम हो या खास कोरोना की चपेट में आने से कोई नहीं बचा है। देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के संक्रमण ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। राजधानी से खबर आ रही है कि उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी भी कोरोना के चपेट में आ गए हैं। इसकी जानकारी स्वयं अनिल बलूनी ने अपने ट्वीटर एकाउंट पर दी है। उन्होंने लिखा कि ‘आज मेरी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैंने तत्काल उपचार प्रारम्भ कर दिया है। कोरोना का प्रभाव बढ़ रहा है। आप सभी भी अपना ध्यान रखें।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *