हरिद्वार। आरोग्य भारती उत्तराखंड के तत्वावधान में गोवर्धनपुर में  बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें आरोग्य भारती के अखिल भारतीय संगठन सचिव डॉ. अशोक वाष्णेय ने समाज में व्यक्ति परिवार समाज देश को स्वस्थ किस प्रकार रखा जा सकता विषय पर चर्चा की।

वहीं, लक्सर नगर के सरस्वती शिशु मंदिर में एक दूसरी बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें लक्सर के आसपास के गावों के आरोग्य भारती के कार्यकर्ता एवं संघ के कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।

डॉ अशोक वाष्णेय ने जगतगुरु आश्रम कनखल में आरोग्य भारती के कार्यकर्ताओं की एक ओर बैठक ली, जिसमें भविष्य की रूपरेखा तय की गई। आरोग्य भारती उत्तराखंड द्वारा इस कोरोना काल में समाज के लिए किए गए कार्यों हेतु समाज सेवकों को सम्मानित किया गया प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इनमें प्रमुख समाज सेवी डा0 विशाल विशाल गर्ग महामंत्री व्यापार मंडल हरिद्वार, योगी रजनीश, आशुतोष शर्मा, ठाकुर विक्रम सिंह , डॉ रजनी गुप्ता आदि प्रमुख समाजसेवी एवं चिकित्सकों को आरोग्य भारती कोरोना योद्धा सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया, उनके साथ बैठक में डॉ संजय त्रिपाठी, डॉ अवधेश कुमार, डॉ देवेश शुक्ला, डॉ बालकृष्ण पवार, डा0 गिरिराज गर्ग, डॉ मयंक भटकोटी डॉ राजीव कुरेले आदि उपस्थित रहे।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *