उत्तराखंड

कूड़ा पृथक्करण न करने पर व्यापारियों पर ठोका जुर्माना 

-तीन माह से चलाया जा रहा है जागरूकता अभियान, डीएम ने जताई नाराजगी
रुद्रप्रयाग। विगत तीन माह से कूड़ा पृथक्करण जनजागरूकता कार्यक्रम के संचालन के बावजूद क्षेत्र में कतिपय लोगों ने जैविक व अजैविक कूड़ा अलग-अलग न करने पर कड़ी कार्रवाई की। साथ ही समस्त जनपदवासियों को सचेत किया कि यदि कूड़ा पृथक्करण कर कूड़ा पर्यावरण मित्र को नहीं दिया जाता है तो नियमानुसार अर्थदंड व वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
शनिवार को जिलाधिकारी ने कूड़ेदान वाहन का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया गया कि लोगों ने गीले व सूखे कूड़े को मिश्रित रूप में दिया जा रहा है। रिवर व्यू होटल व संतोषी माता मंदिर के निकट दो ढाबों कुंवर सिंह व सुभाष सिंह द्वारा मानकानुसार कूडेदान जैविक व अजैविक कूड़ेदान अलग न रखने पसर ढाबे व होटल को अग्रिम आदेशों के लिए बंद कर दिया। होटल में कूडे़दान के लिए छोटी सा एक ही कूडेदान रखा था व कूड़े को अलग अलग नहीं किया जा रहा है। इस सम्बंध में उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग को निर्देशित किया कि यदि होटल व ढाबों मालिको द्वारा कूड़े का समुचित प्रबंधन नहीं किया जाता तो मालिको के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही सब्जी के थोक विक्रेता विजय झा व गोल गप्पे की ठेली लाल सिंह द्वारा कूड़े को व्यवस्थित रूप से अलग-अलग न करने पर पांच व एक हजार का चालान किया गया। इसके साथ ही अधिशासी अधिकारी रुद्रप्रयाग व तिलवाड़ा के स्पष्टीकरण के साथ ही स्वच्छता निरीक्षक रुद्रप्रयाग के वेतन पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगाई है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *