हरिद्वार। वर्ष 2021 में हरिद्वार में होने वाले कुंभ मेले के सफलता की कामना को लेकर बड़ा अखाड़ा उदासीन के संतों ने सोमवार को हर की पौड़ी में विशेष पूजन किया। इस दौरान शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, कुंभ मेला अधिकारी दीपक रावत, एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूरी सहित मेला अधिष्ठान के अनेक अधिकारियों के साथ ही अखाड़े के संतों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस दौरान सभी ने मां गंगा से कुंभ के सकुशल आयोजन की कामना की। पूजा अर्चना के बाद शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि प्रदेश सरकार कुंभ का भव्य आयोजन सकुशल संपन्न कराने को लेकर कृतसंकल्प है। संतों के सानिध्य में यह महाआयोजन संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि कुंभ की तैयारियां तेजी से शुरू कर दी गई हैं, जिन्हें समय से पूरा कर लिया जाएगा।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *