हल्द्वानी। दर्दनाक हादसे में एक किशोर की बिजली के करंट की चपेट में आने से मौत हो गयी। हादसा हल्द्वानी-हैड़ाखान रोड पर हुआ। राहगीर झुलसी अवस्था में उसे उपचार के लिये अस्पताल लाये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार आकाश नेपाली उम्र 17 पुत्र सत्यवीर अपने परिजनों के साथ हैड़ाखान मंदिर क्षेत्र में रहता था। कुछ वर्ष पहले उसका परिवार यहां काम की तलाश में पहुंचा था तब से वे यहीं रह रहे थे। आज वह किसी काम से हल्द्वानी आया। वापसी में सड़क पर गिरे बिजली के तार जिसमें करंट चल रहा था चपेट में आ गया। जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया। झुलसी अवस्था में उसे उपचार के लिये राहगीर सोबन सिंह जीना अस्पताल लेकर आये। यहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर मृतक के परिजनों का रो-रो कर हाल बुरा है। समाचार लिखे जाने तक मृतक का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया था।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *