नई दिल्ली। लोक सभा चुनाव के सातवें चरण के मतदान के बाद एग्जिट पोल में एक बार फिर एनडीए की सरकार केन्द्र में बनने जा रही है। विभिन्न एजेन्सियों के सर्वे में भाजपा सबसे अधिक सीट प्राप्त करने वाली पार्टी बनेगी। 13 एग्जिट पोल के पोल ऑफ पोल्स में एनडीए को 365 और इण्डिया को 145 सीट मिलने का अनुमान है। अन्य को 32 सीटें मिल सकती हैं। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली में भाजपा को एकतरफा बढ़त का अनुमान बताया गया है। इन राज्यों की 90 प्रतिशत से अधिक सीटों पर भाजपा की जीत तय मानी जा रही है। एमपी की 29 सीटों में से भाजपा को 28 से 29 और वहीं राजस्थान में 25 सीटों में से 23 से 25 सीटें मिलने का अनुमान है। पोल के मुताबिक बिहार, झारखंड, राजस्थान और महाराष्ट्र में एनडीए को 29 सीटों का नुकसान संभव है। बंगाल में उलटफेर होता दिख रहा है। यहां भाजपा कुल 42 सीटों में से 26 से 31 सीटें मिलने के आसार हैं। ओडिशा, तेलंगाना में भाजपा दोगुनी सीटें बढ़ा सकती हैं।

आजतक एक्सिस माय इंडिया सर्वे के अनुसार उत्तराखंड में 5 लोकसभा सीटों पर भाजपा परचम लहरा रही है। एजेंसी के अनुसार भाजपा को 60 फीसद वोट मिला है। वहीं कांग्रेस को 35 फीसद वोट मिला है। सर्वे के अनुसार पौढ़ी गढ़वाल से अनिल बलूनी जीत दर्ज कर रहें। वहीं कांग्रेस के गणेश गोदियाल को हार का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि कयास लगाए जा रहे थे कि पौढ़ी गढ़वाल वाली सीट पर कांग्रेस जीत दर्ज कर सकती है। हालांकि अंतिम तस्वीर 4 जून को ही साफ होगी।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *