देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना का कहर लगातार तेजी से बढ़ता जा रहा है। शनिवार को देहरादून में चार और ऊधमसिंहनगर में दो कोरोना संक्रमित मामले पाए गए। प्रवासियों के लौटने से बढ़ रहे संक्रमण को रोकना स्वास्थ्य विभाग के लिए चुनौती बन रहे हैं।
प्रदेश में करोना संक्रमित मामलों की संख्या 88 पहुंच गई है। वहीं राज्य में 88 में से 51 मरीज ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में राज्य में कुल 36 पॉजिटिव केस एक्टिव हैं। शनिवार को देहरादून और ऊधमसिंह नगर में छह नए संक्रमित मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मचा है। देहरादून में मिले चार संक्रमित मरीजों में एक महिला, 10 व 15 साल के दो बच्चे और 49 साल का एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। चैथा पॉजिटिव आईपार्क क्षेत्र का है। विगत 14 मई को आशारोड़ी चेक पोस्ट पर उसका सैंपल लिया गया था। स्वास्थ्य विभाग रिपोर्ट के अनुसार संक्रमित मरीज के संपर्क में आने से इन लोगों में संक्रमण फैला है। ऊधमसिंहनगर जनपद के रुद्रपुर और काशीपुर में दो युवकों में कोरोना का संक्रमण मिला है। प्रदेश में अब तक संक्रमित मरीजों की संख्या 88 हो चुकी है। वहीं दो अन्य मामले ऊधमसिंह नगर जिले में आए हैं। जिसमें से एक केस काशीपुर और दूसरा केस किच्छा में सामने आया है। दोनों के सैंपल 14 मई को जांच के लिए हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भेजे गए थे। जहां आज दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों संक्रमित युवकों की उम्र 18 साल है। दोनों को आइसोलेट किया गया है। किच्छा निवासी युवक गुरुग्राम और काशीपुर निवासी युवक महाराष्ट्र से लौटा था। एसीएमओ डॉ. अविनाश ने दो नए मामले आने की पुष्टि की है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed