देहरादून। उत्तराखंड में बुधवार को तीन और कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपेार्ट के अनुसार, देहरादून, अल्मोड़ा और नैनीताल में एक-एक संक्रमित मामला सामने आया है। दिल्ली से पथरी का इलाज कराकर देहरादून लौटी महिला कोरोन संक्रमित पाई गई।
वहीं, गुरुग्राम से अल्मोड़ा जिले के रानीखेत पहुंचा युवक भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि 11 मई को गुरूग्राम से आये ग्राम गेठिया तहसील सल्ट के निवासी उम्र 27 वर्षीय एक युवक जाॅच रिर्पोट कोरोना पाॅजिटिव पायी गयी है। उन्होने बताया कि उक्त व्यक्ति को सल्ट में मोहान चैक पोस्ट पर स्कैनिग के दौरान लक्षण पाये जाने पर रानीखेत स्थित चिकित्सालय में आईसोलेट किया गया। जहां 12 मई को सैम्पल जाॅच हेतु भेजे गये जो पाॅजिटिव पाया गया। उन्होने बताया कि उक्त व्यक्ति के सम्पर्क में आने 04 व्यक्तियों को पूर्व में ही क्वारेन्टीन किया गया है इसके अलावा उक्त पाजिटिव व्यक्ति के सम्पर्क में आने वाले अन्य व्यक्तियों की पहचान की जा रही है जिसकंे बाद उन्हें भी क्वांरेन्टीन किया जायेगा। उन्हांेने बताया कि उक्त पाॅजिटिव व्यक्ति के साथ एक व्यक्ति की जाॅंच रिर्पोट नेगेटिव आयी है।
उधर, शाम को आई रिपोर्ट में महाराष्ट्र से नैनीताल लौटा एक युवक भी संकमित पाया गया है। इसके साथ ही अब प्रदेश में संक्रमित मामलों की संख्या 72 हो गई है।
अभी राज्य में 24 केस एक्टिव हैं। 46 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। बुधवार को देहरादून के रायपुर निवासी 56 वर्षीय महिला में करोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने बताया कि दून मेडिकल कॉलेज में सैंपल जांच में रायपुर निवासी महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। संक्रमित महिला हाल ही में दिल्ली से इलाज कर घर लौटी थी। कोरोना वायरस के लक्षण दिखाई देने पर सैंपल जांच के लिए भेजा गया था।





