उत्तराखंड

उत्तराखंड में डीआरडीओ की मदद से दो कोविड अस्पताल बनेंगे

देहरादून। उत्तराखंड में डीआरडीओ की मदद से दो अस्थायी कोविड अस्पताल बनने जा रहे हैं। कुमाऊं में हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज कैम्पस में बनेगा और गढ़वाल क्षेत्र मेें आईडीपीएल ऋषिकेश में बनेगा। इन दोनों अस्थायी कोविड अस्पतालों में 500-500 बैड की क्षमता है।

सचिव स्वास्थ्य श्री पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि राज्य सरकार के पास वर्तमान में 12 कोविड अस्पताल, 62 डीसीएससी और 385 कोविड केयर सेंटर काम कर रहे हैं। साथ ही राज्य में 17 हजार के करीब अस्पतालों में बेड हैं, जबकि 5500 ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड, 1302 आईसीयू बेड, 774 वेंटिलेटर कोविड के लिए इस्तेमाल किए जा रहे हैं। सचिव श्री पाण्डेय ने बताया कि इंजेक्शन और ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने हेतु कंट्रोल रूम की व्यवस्था की गई है। आमजन 0135-2656202 और 9412029536 पर काॅल कर के कालाबाजारी शिकायत कर सकते हैं।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email
THREADS