देहरादून। उत्तराखंड कोरोना से स्थिति बहुत खराब होती नजर आ रही है। कल आए आंकड़ों के मुकाबले में आज कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या बढ़ी है प्रदेश में गुरुवार को 6251 कोरोना मरीज मिले। आज मिले कोरोना मरीज के बाद प्रदेश में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 174867 हो गई है। वहीं, 3129 कोरोना  मरीज स्वस्थ हुए हैं, प्रदेश में सच में मरीजों की संख्या 120350 हो गई हैै। पिछले 24 घंटे के अंदर 85 मरीजों की मौत भी हुई है और कुल मौत का आंकड़ा 2502 हो गया है। उत्तराखंड में 48318 एक्टिव मामले हैं। रिकवरी रेट 68.82 प्रतिशत हो गया है।  

 स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज  सबसे अधिक मामले देहरादून में आए, देहरादून में 2207, हरिद्वार में 1163, अल्मोड़ा में 198, बागेश्वर में 107, चमोली में 125, चंपावत में 157, नैनीताल में 1163, नैनीताल में 673, पौड़ी गढ़वाल में 253, पिथौरागढ़ में 33,रुद्रप्रयाग में 150, टिहरी गढ़वाल में 163,ऊधम सिंह नगर में 827, और उत्तरकाशी में 195 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा राज्य भर में 219 इलाके कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं ।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *