नई दिल्ली (हि.स.)। असम के कार्बी आंगलोंग में रविवार सुबह 7.03 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.3 मापी गई। आईएमडी के मुताबिक रविवार सुबह 7.03 बजे आये भूकंप का केन्द्र कार्बी आंगलोंग था। इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी। इस भूकंप की वजह से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। उल्लेखनीय है कि असम का कार्बी आंगलोंग जिला एक पहाड़ी क्षेत्र है और खनिज सम्पदा से भरपूर है। हिन्दुस्थान समाचार Post navigation चंद्रयान 2 पर विदेशी मीडिया ने कहा सब कुछ नहीं खोया है वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी का निधन