देश

अखनूर सेक्टर की नियत्रंण रेखा पर पाकिस्तान ने फिर की गोलाबारी

अखनूर (हि.स.)। जम्मू जिले के अखनूर सेक्टर की नियत्रंण रेखा पर स्थित केरी बट्टल तथा पलावाला क्षेत्रों में पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार सुबह से बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। भारतीय जवान भी पाक की इस गोलीबारी का करारा जवाब दे रहे हैं। इस गोलीबारी में फिलहाल किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
शुक्रवार को पाक सेना ने अखनूर सेक्टर की नियत्रंण रेखा पर बसे केरी बट्टल तथा पलावाला क्षेत्रों में स्थित भारतीय चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर भारी गोलीबारी की तथा मोर्टार शैल दागे। इस गोलीबारी में किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। खबर लिखे जाने तक दोनों ओर से गोलीबारी जारी थी। केरी बट्टल तथा पलावाला क्षेत्रों में सुबह से जारी पाक गोलीबारी के कारण यहां के लोगों में भय का माहौल है। पाकिस्तानी गोलीबारी को देखते हुए सेना ने रिहायशी इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है।
हिन्दुस्थान समाचार

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *