देहरादून। मंगलवार को कोटद्वार भाबर के जांदीचैड़ पुरी गांव में हाथी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद चिकित्सकों की टीम को बुलाया गया। अधिकारियों को हाथी की मौत संदिग्ध लग रही है। लेकिन प्रथम दृष्टया कंरट लगने से मौत होने का आशंका जताई जा रही है। वहीं अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा और इसके बाद ही कोई कदम उठाया जाएगा। बता दें कि अक्सर हाथी इस इलाके में आकर उत्पात मचाते हैं। जिससे लोगों मेें दहशत का माहौल है। Share on FacebookPost on XFollow usSave Post navigation पिथौरागढ़ विस सीट के उपचुनाव के लिए तैयारियां शुरू इक्फाई विश्वविद्यालय में ड्राफ्टिंग, प्लीडिंग और कन्वेन्स पर राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित