देहरादून। एक ट्रैक्टर ने एक व्यक्ति को कुचल दिया। इस हादसे में बाईक सवार युवक की मौत हो गयी। मौके पर पहंुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार दून के परवल मार्ग पर पीतांबरपुर के पास बीती देर रात ट्रैक्टर से कुचल कर बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस जब तक मौके पर पहुंची तो चालक फरार हो चुका था। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ नत्थीलाल उनियाल ने बताया कि मृतक की पहचान मोहन चमोली (26) पुत्र देवेश्वर प्रसाद चमोली निवासी ग्राम उमेदपुर वसंत विहार के रूप में हुई है। मोहन एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *