देहरादून। कालसी-चकराता मार्ग पर जामनसोत के पास बेकाबू डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे राजकीय अस्पताल कालसी में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर देहरादून के लिए रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान घायल युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार कालसी-चकराता मार्ग पर जामनसोत के पास गेट बाजार की ओर जा रहा बाइक सवार युवक को विपरीत दिशा से आ रहे बेकाबू डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को अस्पताल पहुंचाने के बजाय डंपर चालक मौके से फरार हो गया। बाद में जब स्थानीय लोग वहां पहुंचे तो उन्होंने घायल को नजदीकी अस्पताल कालसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर देहरादून के लिए रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। थानाध्यक्ष कालसी एमएस नेगी ने बताया युवक करण सिंह (18) पुत्र कामनाथ निवासी गैस कॉलोनी कालसी बाजार का रहने वाला था। मामले में पीड़ित पक्ष की तरफ से पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *